Skip to content

DAV Class 7 Hindi Chapter 15 Question Answer Anndata Krishak

DAV Class 7 Hindi Chapter 15 Question Answer Anndata Krishak (अन्नदाता कृषक) are prepared by Hindi subject experts. With the help of these solutions for Class 7 Hindi Gyan Sagar Book, you can easily grasp basic concepts better and faster. Here at SOLUTIONGYAN, chapter 15 Anndata Krishak of Hindi book exercises provided at the end of the chapter will be a useful resource for DAV Class 7 students.

Here, we provide complete solutions of DAV Class 7 Hindi Chapter 15 Anndata Krishak of Gyan Sagar Hindi Textbook. These exercise of Hindi chapter 15 contains 6 questions and the answers to them are provided in the DAV Class 7 Hindi Chapter 15 Question Answer Anndata Krishak.

DAV Class 7 Hindi Chapter 15 Question Answer Anndata Krishak
DAV Class 7 Hindi Chapter 15 Anndata Krishak

Solutions of DAV Class 7 Hindi chapter 15 Anndata Krishak of Hindi is help to boost the writing skills of the students, along with their logical reasoning. Students of class 7 can go through Hindi Gyan Sagar chapter 15 solutions to learn an effective way of expressing their answer in the dav school Hindi exam.

DAV Class 7 Hindi Chapter 15 Anndata Krishak Solutions

DAV Class 7 Hindi Chapter 15 Anndata Krishak Solutions is given below. Here DAV Class 7 Hindi Gyan Sagar chapter 15 question answer is provided with detailed explanation.

Highlights

DAV Class 7 students are more likely to score good marks in Hindi exam if they practise DAV Class 7 Hindi Chapter 15 Question Answer Anndata Krishak regularly.

DAV Class 7 Hindi Chapter 15 Question Answer

1. सुबह की हवा कैसी होती है? वह किसान को क्या कहकर जगाती है?

उत्तर: सुबह की हवा शीतल होती है। वह किसान को यह कहकर जगाती है कि भोर हो गई है, अब उठो और अपने कर्मक्षेत्र में चलो।

2. किसान अपने कर्मक्षेत्र में किसके साथ और कब पहुँचता है?

उत्तर: किसान अपने कर्मक्षेत्र यानी खेतों में हल, अपने मित्र, बैलों के साथ सूर्य की लालिमा छाने से पहले ही पहुँच जाता है।

3. कविता में किसान को किसके समान कहा गया है?

उत्तर: कविता में किसान को मानवता का मसीहा, ईश्वर का अवतार और परमेश्वर से समान कहा गया है।

4. किसान को अन्नदाता क्यों कहा जाता है?

उत्तर: किसान को अन्नदाता कहा गया है क्योंकि किसान की खेती से ही पूरे मानव को अन्न प्राप्त होता है और उनका जीवन पोषित होता है।

5. किसान स्वर्ग के द्वार कब प्राप्त करता है?

उत्तर: किसान जब महीनों की कड़ी मेहनत और लगन के बाद अपने खेतों में लहलहाते फसलों में अन्न की बाली के दर्शन करता है तब किसान को ऐसा लगता है कि उसे स्वर्ग का द्वार प्राप्त हो गया है।

6. उचित उत्तर पर सही का चिह्न लगाइए-

(क) किसान अपने भगवान को कहाँ प्राप्त करता है?

उत्तर: खेतों की मिट्टी में

(ख) नर रूप में किसान को क्या कहा गया है?

उत्तर: नारायण

(ग) कविता में ‘धन्य’ किसे कहा गया है?

उत्तर: किसान को

1. पौ फटते-ही कौन शोर मचाता है?

उत्तर: पौ फटते ही पक्षी शोर मचाते हैं।

2 कर्मभूमि के यज्ञ में किसान का साथ कौन-कौन देता है?

उत्तर: कर्मभूमि के यज्ञ में किसान का साथ पुत्र, पत्नी, परिवार, बैल, हल और धन देता है।

3. किसान को मानवता का मसीहा क्यों कहा जाता है?

उत्तर: किसान को मानवता का मसीहा इसलिए कहा जाता है क्योंकि संपूर्ण मानवता के भरण-पोषण करने का काम किसान ही करता है।

4. ‘तुझे नमन शत्-शत् मेरा’ में कौन किसे प्रणाम कर रहा?

उत्तर: ‘तुझे शत्-शत् नमन मेरा’ में कवि कृषक को प्रणाम कर रहे हैं।

5. ‘आराध्य’ से क्या तात्पर्य है? किसान को जगत का आराध्य क्यों कहा गया?

उत्तर: ‘आराध्य’ से तात्पर्य है जिसकी आराधना की जाए। यहाँ किसान को जगत का आराध्य कहा गया है क्योंकि किसान कड़ी मेहनत करके संपूर्ण मानवता के लिए अन्न उगाता है।

1. यदि किसान अन्न, बीज न बोता तो क्या होता?

उत्तर: यदि किसान अन्न, बीज न बोता तो खेती संभव न हो पाती और न ही मानवता पोषित हो पाती।

2. ‘चल उठ हो गई भोर’, यह कहकर ‘हवा’ किसान को जगाती है। यदि आपको अपने छोटे भाई या बहन को जगाना हो तो कैसे जगाएँगे?

उत्तर: यदि मुझे अपने छोटे भाई या बहन को सुबह जगाना हो तो मैं उन्हें प्यार से एक छोटी-सी कविता कहूँगा जिसे सुनकर मेरे भाई-बहन प्रफुल्लित होकर उठेंगे।

1. नीचे दी गई कविता की पंक्तियों को ध्यान से पढ़कर इन्हें उदाहरण के अनुसार हिंदी की वाक्य-रचना के अनुसार लिखिए-

उदाहरण- मानवता का तू है मसीहा

              तू मानवता का मसीहा है।

(क) कांधे रख हल चल पड़ा वह

उत्तर: वह कांधे पर हल रख कर चल पड़ा।

(ख) जा पहुँचा निज कर्मक्षेत्र में

उत्तर: मैं निज कर्मक्षेत्र में जा पहुँचा।

(ग) यदि न बोता अन्न बीज तु

उत्तर: तू यदि अन्न बीज न बोता।

(घ) तुझे नमन शत्-शत् मेरा।

उत्तर: तुझे मेरा शत्-शत् नमन।

2. कविता में से ऐसी पाँच पंक्तियाँ छाँटिए जिनमें एक ही वर्ण की आवृत्ति के कारण विशेष प्रकार का सौंदर्य उत्पन्न हुआ है। यह भी बताइए कि किस वर्ण की आवृत्ति हुई है?

क. सुर, संत, संन्यासी, गुरु सम। ‘स’ वर्ण की आवृत्ति

ख. तुझे नमन शत्-शत् मेरा। ‘श’ वर्ण की आवृत्ति

ग. मंदिर हैं मेरे खलिहान। ‘म’ वर्ण की आवृत्ति

घ. सुत, वित, वनिता और परिवार। ‘त’ वर्ण की आवृत्ति

ङ. वृषभ सखा संग ले अपने। ‘स’ वर्ण की आवृत्ति

  • किसान का कर्मक्षेत्र उसके खेत हैं और वह परिश्रम कर सबकी भूख मिटाता है।

1. किसान देश के लिए अन्न उगाता है। आप अपने देश के लिए क्या कर सकते हैं?

उत्तर: मैं अपने देश के लिए अनेक कार्य कर सकता हूँ जैसे- अपने मौलिक कर्त्तव्यों का निर्वाह करके, अपने आस-पास स्वच्छता फैलाकर, समाज के उत्थान में अपनी सक्रिय भूमिका अदा करके इत्यादि।

2. किसान का कर्मक्षेत्र है-उसके खेत। आपका कर्मक्षेत्र क्या है?

उत्तर: मेरा कर्मक्षेत्र मेरी पढ़ाई है। इस क्षेत्र में मुझे बेहतरीन प्रदर्शन करके अपने जीवन को श्रेष्ठ बनाना है और साथ ही साथ समाज के विकास में अपनी भूमिका अदा करनी है।

1. फसल उगाने के लिए क्या-क्या करना पड़ता है? क्रम से बताइए।

उत्तर: फसल उगाने के लिए सबसे पहले खेतों की जुताई करनी पड़ती है फिर बीज छींटने पड़ते हैं। इसके बाद सिंचाई की जाती है और बीज के अंकुरित होने पर खाद और कीटनाशक का प्रयोग किया जाता है।

2. ‘किसान’ पर आधारित कविताओं का संकलन कीजिए तथा उनमें से कोई एक कक्षा में सुनाइए।

उत्तर: छात्र स्वयं करें।

3. निम्नलिखित फसलें किन-किन राज्यों में बहुत अधिक मात्रा में होती हैं? लिखिए-

फ़सल      राज्यों के नाम

धान-        उत्तर प्रदेश

गेहूँ-            पंजाब

गन्ना-         उत्तर प्रदेश

4 thoughts on “DAV Class 7 Hindi Chapter 15 Question Answer Anndata Krishak”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *