DAV Class 7 Hindi Chapter 12 Question Answer Dohe (दोहे) are prepared by Hindi subject experts. With the help of these solutions for Class 7 Hindi Gyan Sagar Book, you can easily grasp basic concepts better and faster. Here at SOLUTIONGYAN, chapter 12 Dohe of Hindi book exercises provided at the end of the chapter will be a useful resource for DAV Class 7 students.
Here, we provide complete solutions of DAV Class 7 Hindi Chapter 12 Dohe of Gyan Sagar Hindi Textbook. These exercise of Hindi chapter 12 contains 5 questions and the answers to them are provided in the DAV Class 7 Hindi Chapter 12 Question Answer Dohe.

Solutions of DAV Class 7 Hindi chapter 12 Dohe of Hindi is help to boost the writing skills of the students, along with their logical reasoning. Students of class 7 can go through Hindi Gyan Sagar chapter 12 solutions to learn an effective way of expressing their answer in the dav school Hindi exam.
DAV Class 7 Hindi Chapter 12 Dohe Solutions
DAV Class 7 Hindi Chapter 12 Dohe Solutions is given below. Here DAV Class 7 Hindi Gyan Sagar chapter 12 question answer is provided with detailed explanation.
Highlights
DAV Class 7 students are more likely to score good marks in Hindi exam if they practise DAV Class 7 Hindi Chapter 12 Question Answer Dohe regularly.
DAV Class 7 Hindi Chapter 12 Question Answer
पाठ में से
1. संसार को अपना किस प्रकार बनाया जा सकता है?
उत्तर: संसार को अपना बनाने के लिए हमें सबके साथ मीठे वचनों में बातें करनी चाहिए।
2. साधु की तुलना किससे की गई है और क्यों?
उत्तर: साधु की तुलना सूप से की गई है क्योंकि जिस प्रकार सूप अच्छी चीज़ों को अपने अंदर समाहित कर लेता है और थोथे चीजों को बाहर निकाल फेंकता है वैसे ही साधु भी अपने मन में केवल अच्छी चीजों को ही जगह देते हैं और बुरी चीजों को अपने मन से कोसों दूर रखते हैं।
3. दूसरों की भलाई करने वाले ही बड़े लोग होते हैं-रहीम जी ने कौन-सा उदाहरण देकर यह बात बताई है?
उत्तर: दूसरों की भलाई करने वाले ही वास्तव में बड़े लोग होते हैं। इस बात को प्रमाणित करने के लिए रहीम जी ने श्रीकृष्ण और सुदामा का रमणीय वर्णन करते हुए कहा है कि श्रीकृष्ण ने अपने दरिद्र मित्र सुदामा को अपार धन देकर उनकी दरिद्रता सदा के लिए दूर कर दी।
4. अपनी सामर्थ्य के अनुसार कार्य करने से क्या लाभ होता है?
उत्तर: अपने सामर्थ्य के अनुसार काम करने पर हमें कभी भी लज्जित नहीं होना पड़ता और न ही हम किसी संकट या परेशानी में पड़ते हैं।
5. पाठ के आधार पर नीचे कुछ कथन दिए गए हैं। सही कथनों के सामने सही का और गलत के सामने गलत का निशान लगाइए-
(क) जब कोई इच्छा होती है तो चिंता भी लगी रहती है।
उत्तर: सही
(ख) हमें अवसर के अनुकूल बात करनी चाहिए।
उत्तर: सही
(ग) हमें कार्य करने के बाद अपनी सामर्थ्य देखनी चाहिए।
उत्तर: गलत
(घ) समय से पूर्व किसी कार्य की पूर्णता के लिए अधीर होना चाहिए।
उत्तर: गलत
बातचीत के लिए
1. तुच्छ व्यक्तियों से बैर और दोस्ती क्यों अच्छी नहीं होती?
उत्तर: तुच्छ व्यक्तियों से बैर और दोस्ती अच्छी नहीं होती क्योंकि ऐसे लोग अपनी संकीर्ण मानसिकता के कारण हमारे लिए कभी भी संकट पैदा कर सकते हैं। रहीम ने ऐसे लोगों के आचरण की तुलना कुत्ते से की है। वे कहते हैं कि कुत्ते के चाटने और काटने दोनों से संक्रमित होने का खतरा बना रहता है।
2. रहीम ने शाहों के शाह की किन-किन विशेषताओं को उजागर किया है?
उत्तर: रहीम ने शाहों के शाह शहंशाह के बेफिक्र रहने की अदा और और चीजों को बटोरने की अनिच्छा जैसे विशेष गुणों को उजागर किया है।
3. अवसर के अनुसार बात न करने के क्या परिणाम हो सकते हैं?
उत्तर: अवसर के अनुसार बात न करने पर बातचीत में आनंद की जगह विषाद घुल जाता है जिससे स्थान, काल और वातावरण अनाकर्षक लगने लगता है।
4. समय से ही सब कार्य होते हैं। इस बात को समझाने के लिए आप कौन से उदाहरण देना चाहेंगे?
उत्तर: समय से ही सब कार्य होते हैं इस बात को समझाने के लिए मैं उम्र का उदाहरण देना चाहूँगा जैसे जो कार्य जवानी में संभव है वह न तो बाल्यावस्था में हो सकता है और न ही वृद्धावस्था में।
अनुमान और कल्पना
1. मान लीजिए कि आपके पिता आपको जेब खर्च के लिए हर महीने सौ रुपए देते हैं। आप उसे किस तरह खर्च करेंगे?
उत्तर: अगर मेरे पिताजी मुझे जेब खर्च के लिए हर महीने 100 रुपए दें तो मैं उन पैसों को केवल और केवल उचित कार्यों में ही खर्च करूँगा, जैसे किसी की मदद में, अपने पढाई में, दान आदि में।
2. बाज़ार से सब्जी खरीदते समय, स्कूल की फीस भरते हुए, नाटक की तैयारी करते समय कौन-कौन सी बातें करना अवसर के अनुकूल नहीं होंगी? हर स्थिति के लिए दो-दो बातें बताइए।
उत्तर: बाजार में सब्जी खरीदते समय आतंकवाद की बातें या अपने सहपाठी के बारे में बात करना अनुचित होगा। स्कूल की फीस भरते हुए डकैती और अपने बचपन की बातें करना अनुचित होगा तथा नाटक की तैयारी करते समय सिलाई-बुनाई एवं अर्थनीति की बातें व्यर्थ है।
भाषा की बात
2. नीचे दी गई पंक्तियों में से ऐसे शब्दों को छाँटिए जिनके प्रारंभ में किसी एक वर्ण की आवृत्ति हुई हो। साथ ही यह भी बताइए कि किस वर्ण की आवृत्ति हुई है?
(क) साधु ऐसा चाहिए, जैसा सूप सुभाय।
उत्तर: सूप सुभाय ‘स’ वर्ण की आवृत्ति हुई है।
(ख) कारज धीरे होतु है, काहे होत अधीर।
उत्तर: होतु है ‘ह’ वर्ण की आवृत्तिा हुई है।
(ग) नोकी पै फीकी लगे, बिन अवसर की बात।
उत्तर: नीकी फीकी ‘क’ वर्ण की आवृत्ति हुई है।
3. नीचे दिए गए शब्दों के हिंदी रूप लिखिए–
(क) काको- किसका
(ख) बिचारि- विचार
(ग) सुभाय- स्वभाव
(घ) कछु- कुछ
(ङ) कारज- कार्य
(च) साह- शाह
(छ) सुनाय- सुनाना
जीवन मूल्य
1. अपने जीवन की किसी ऐसी घटना का उल्लेख कीजिए–
(क) जब आपके मधुर व्यवहार के कारण आपकी प्रशंसा हुई हो।
उत्तर: मेरे घर पर एक दिन कुछ मेहमान आए थे। मैंने उनके साथ इतनी विनम्रतापूर्वक व्यवहार किया कि वे कभी भी कहीं जाते हैं तो मेरी प्रशंसा जरूर करते हैं।
(ख) जब आपके कटु व्यवहार के कारण आपको अप्रिय स्थिति का सामना करना पड़ा हो।
उत्तर: एक बार विद्यालय में मैंने अपने एक सहपाठी से बड़े ही अभद्र तरीके से बातचीत की थी जिसकी जानकारी हमारे कक्षाध्यापक को मॉनिटर के माध्यम से मिली। उस समय मुझे अप्रिय स्थिति का सामना करना पड़ा।
2. दूसरों की भलाई करने वाले ही वास्तव में बड़े लोग होते हैं। क्या आपको कभी किसी जरूरतमंद की सहायता कर खुशी का अनुभव हुआ है? कक्षा में बताइए।
उत्तर: एक बार की बात है, मैं रेलवे टिकट खिड़की पर अपनी बारी की प्रतीक्षा कर रहा था तभी मैंने देखा कि एक व्यक्ति को 6 रुपए चिल्लर की जरूरत आ पड़ी। मैंने उन्हें 6 रुपए चिल्लर देकर उनकी मदद की थी।
Good