Skip to content

DAV Class 7 Hindi Chapter 1 Question Answer Barahmasa

DAV Class 7 Hindi Chapter 1 Question Answer Barahmasa (बारहमासा) are prepared by subject experts. With the help of these solutions for Class 7 Hindi Gyan Sagar Book, you can easily grasp basic concepts better and faster.

Here, we provide complete solutions of DAV Class 7 Hindi Chapter 1 Barahmasa of Gyan Sagar Hindi Textbook. These exercise of Hindi chapter 1 contains 5 questions and the answers to them are provided in the DAV Class 7 Hindi Chapter 1 Question Answer Barahmasa.

DAV Class 7 Hindi Chapter 1 Question Answer Barahmasa
Class 7 Hindi Chapter 1

Solutions of DAV Class 7 Hindi chapter 1 Barahmasa of Hindi is help to boost the writing skills of the students, along with their logical reasoning. Students of class 7 can go through Gyan Sagar chapter 1 solution to learn an effective way of expressing their answer in the dav school Hindi exam.

DAV Class 7 Hindi Chapter 1 Barahmasa Solutions

DAV Class 7 Hindi Chapter 1 Barahmasa Solutions is given below. Here DAV Class 7 Hindi Gyan Sagar chapter 1 question answer is provided with detailed explanation.

Highlights

DAV Class 7 students are more likely to score good marks in Hindi exam if they practise DAV Class 7 Hindi Chapter 1 Question Answer Barahmasa regularly.

DAV Class 7 Hindi Chapter 1 Question Answer

1. भारतीय महीनों के नाम लिखिए।

उत्तर: भारतीय महीनों के नाम हैं- चैत्र, वैशाख, ज्येष्ठ, आषाढ़, श्रावण, भाद्रपद, अश्विन, कार्तिक, मार्गशीर्ष, पौष, माघ और फाल्गुन।

2. वर्षा ऋतु में क्या-क्या होता है?

उत्तर: वर्षा ऋतु में वर्षा के कारण चारों ओर हरियाली फैल जाती है। नदी-नालों में जल का स्तर बढ़ जाता है। मेंढक टर्र-टर्र करने लगते हैं और मोर काले बादलों को देखकर नाचने लगता है।

3. अगहन नाच क्यों नचा देता है?

उत्तर: अगहन महीनें में कड़ाके की सर्दी पड़ती है जिसके कारण हमारा शरीर काँपने लगता है। दाँत ठंड से किटकिटाने लगते हैं। इस महीने में नहाते वक्त जब हमारे शरीर में ठंडे जल का स्पर्श होता है तो हम बिना सुर-लय के नाच उठते हैं।

4. उचित उत्तर पर सही का निशान लगाइए

(क) कौन-से महीने में बच्चों की किलकारी से घर-आँगन गूंजने लगता है?

उत्तर: बैसाख

(ख) रंगों के कारण जीवन कैसा लगता है?

उत्तर: त्योहार

5. कविता के आधार पर लिखिए कि दी गई चीजें /गतिविधियाँ किस महीने में होती हैं-

चीजें / गतिविधियाँ                 महीने का नाम

(क) आंधी आती है।                       आषाढ़      

(ख) गरम हवा चलती है।                 चैत्र

(ग) मदरसों की छुट्टी होती है।           वैशाख

(घ) नदी-सरोवर भर जाते हैं।            सावन

(ङ) जाड़ा आता है।                         कार्तिक

(च) पतंगें उड़ती हैं।                          पौष

(छ) तरह-तरह के खेल खेले जाते हैं।      ज्येष्ठ

1. कविता की जिन पंक्तियों से पता चलता है कि सूरज और चाँद नज़र नहीं आते, उन्हें पढ़िए।

उत्तर: पता न चलता तारों का,

जाने कहा मयंक है।

झाँक नहीं पाता सूरज,

भादों का आतंक है।

2. पतंगें उड़ाने के लिए बच्चे क्या-क्या करते हैं?

उत्तर: पौष के महीने में पतंगें उड़ाने के लिए बच्चे उत्साहित रहते हैं। गली-मोहल्ले की सारी छतें और अटारियाँ बच्चों के शोर से गूंजने लगती हैं और बच्चों में पतंग काटने की बाज़ी भी लगती है।

3. आपको कौन-सा महीना सबसे अच्छा लगता है और क्यों?

उत्तर: मुझे सर्दी का मौसम बहुत अच्छा लगता है क्योंकि इस मौसम में दिन छोटे और रातें बड़ी होती हैं जिसके कारण इस मौसम में सोने में बहुत ही मजा आता है। इसके अलावा इस मौसम में बीमारियों के फैलने का खतरा भी नहीं होता।

1. दिए गए मौसमों में आप जो-जो करना पसंद करते हैं, उन्हें तालिका में लिखिए

गरमी- नहाना, आइसक्रीम खाना, पढ़ना, चित्रकारी करना ।

सरदी- कॉफी पीना, सोना, टीवी देखना, सूप पीना।

वर्षा- कश्ती बहाना, बरसाती पहनना, भीगना, पकौड़े खाना ।

बसंत- घूमने जाना, नमकीन खाना, पढ़ना, खेल-कूद करना ।

2 सभी ऋतुओं के नाम और प्रत्येक ऋतु में जिन वस्तुओं की बहुत आवश्यकता होती है, उनके बारे में बताइए।

उत्तर: हेमंत ऋतु में खट्टे-मीठे खाने की चीजों की बहुत आवश्यकता होती है ।

ग्रीष्म ऋतु में सूती कपड़े और ठंडे जल की बहुत आवश्यकता होती है ।

वसंत ऋतु में पर्यटन में इस्तेमाल आने वाली सभी सामानों की बहुत आवश्यकता होती है ।

शरत ऋतु में हमें खेल-कूद के सामानों की बहुत आवश्यकता होती है ।

वर्षा ऋतु में बरसाती और छाते की बहुत आवश्यकता होती है ।

शिशिर ऋतु में गरम पोशाकों की बहुत आवश्यकता होती है।

3. ‘भारत ऋतुओं का देश है’- इस विषय पर कक्षा में अपने विचार प्रस्तुत कीजिए।

उत्तर: भारत ऋतुओं का देश है। यह कथन शत-प्रतिशत सत्य है क्योंकि विश्व में भारत ही एकमात्र ऐसा देश है जहाँ सभी प्रकार के ऋतुओं का आनंद लिया जा सकता है। इन ऋतुओं के साथ-साथ अनेक पर्व-त्योहार भी जुड़े होते हैं जो इन ऋतुओं की शोभा कई गुना बढ़ाते हैं।

1. नीचे दिए गए शब्दों के तुकांत शब्द लिखिए

(क) जीत – बीत

(ख) प्यारा – न्यारा

(ग) कहती – फबती

(घ) शोर – जोर

2. कविता में से तीन व्यक्तिवाचक और तीन जातिवाचक संज्ञा शब्द छाँटकर लिखिए

व्यक्तिवाचक संज्ञा

उत्तर: (क) पौष

(ख) सूरज

(ग) सावन

जातिवाचक संज्ञा

उत्तर: (क) सरोवर

(ख) मदरसा

(ग) घाट

3. नीचे लिखे शब्दों को उलटा लिखकर नए सार्थक शब्द बनाइए-

(क) सब – यस

(ख) पता – ताप

(ग) नदी – दीन

(घ) रहा – हार

(ङ) हवा – वाह

(च) नाच – चना

  • एक वर्ष में महीनों का क्रम बदलने से वातावरण बदल जाता है।
  • एक वर्ष के बारह महीने अपनी – अपनी विशेषता लिए आते हैं।

1. महीनों के बदलते क्रम से यह अहसास होता है कि परिवर्तन ही प्रकृति का नियम है। कैसे?

उत्तर: परिवर्तन संसार का शाश्वत नियम है तथा महीनों के बदलते क्रम हमें इस बात का प्रमाण भी देते हैं। आज जो छोटा है वह कल बड़ा होगा और एक दिन उसका अंत भी होगा। यही प्रकृति का विधान है। इसी प्रकार का क्रम सृष्टि के आरंभ से लेकर अभी तक चलता आ रहा है।

2. महीनों की पहचान की तरह अपनी पहचान बनाने के लिए क्या करना चाहिए?

उत्तर: महीनों की पहचान की तरह अपनी पहचान बनाने के लिए हमें अहंकारमुक्त होना पड़ेगा। अपने अंदर सद्गुणों का समावेश करना पड़ेगा। अपने अभीष्ट लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्पित होना पड़ेगा और विषम परिस्थिति में भी धैर्य का दामन थामे रहना होगा तभी जाकर एक दिन हम अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएँगे।

2 thoughts on “DAV Class 7 Hindi Chapter 1 Question Answer Barahmasa”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *