Skip to content

DAV Class 5 Hindi Chapter 5 Question Answer Do Pahalvaan

DAV Class 5 Hindi Chapter 5 Question Answer Do Pahalvaan are prepared by Hindi subject experts. With the help of these solutions for Class 5 Hindi Bhasha Madhuri textbook, you can easily grasp basic concepts better and faster.

Here at SOLUTIONGYAN.com, chapter 5 Do Pahalvaan of Hindi textbook exercises provided at the end of the chapter will be a useful resource for DAV Class 5 students.

Solutions of DAV Class 5 Hindi chapter 5 is help to boost the writing skills of the students, along with their logical reasoning.

Students of class 5 can go through Bhasha Madhuri chapter 5 Do Pahalavaan solutions to learn an effective way of expressing their answer in the DAV school Hindi exam.

DAV Class 5 Hindi Chapter 5 Do Pahalvaan Solutions

DAV Class 5 Hindi Chapter 5 Do Pahalvaan Solutions is given below. Here DAV Class 5 Hindi chapter 5 question answer is provided with detailed explanation.

DAV Class 5 students are more likely to score good marks in Hindi Bhasha Madhuri exam if they practice DAV Class 5 Hindi Chapter 5 Do Pahalvaan Question Answer regularly.

DAV Class 5 Hindi Chapter 5 Question Answer Do Pahalvaan
DAV Class 5 Hindi Chapter 5 Do Pahalvaan

Here, we provide complete solutions of DAV Class 5 Hindi Chapter 5 Do Pahalvaan of Bhasha Madhuri Hindi Textbook.

These exercise of Hindi chapter 5 contains 16 questions and the answers to them are provided in the DAV Class 5 Hindi Chapter 5 Question Answer.

1. धरतीपटक सिंह अपनी शक्ति बनाए रखने के लिए क्या-क्या करता था?

उत्तर: धरतीपटक सिंह अपनी शक्ति बनाए रखने के लिए पौष्टिक भोजन खाया करता और घंटों व्यायाम करता था।

2. मुखजोर सिंह अपने घर से क्यों भाग गया?

उत्तर: जब धरतीपटक सिंह ने मुखजोर सिंह को कुश्ती के लिए खुली चुनौती दी तो डर के मारे मुखजोर सिंह अपने घर के पिछले दरवाजे से भाग गया।

3. हाथी को आँगन में गिरा देख माँ ने क्या कहा?

उत्तर: हाथी को आँगन में गिरा देख माँ ने अपने बेटे से कहा, “बेटा घबराने की कोई बात नहीं। अपने पिता को आने दे, उनके आते ही यह पागल दुम दबाकर भाग जाएगा। अभी तुम झाड़ू से इस चूहे को बाहर कर दो”।

4. मुखजोर सिंह ने अपने बेटे को नदी में फेंकने की बात क्यों की?

उत्तर: मुखजोर सिंह को यह लग रहा था कि उसके बेटे ने धरतीपटक सिंह को कोई करारा जवाब नहीं दिया और उसने अपने पिता का नाम डूबो दिया है इसलिए क्रोध में मुखजोर सिंह ने अपने बेटे को नदी में फेंकने की बात कही।

5. पाठ के आधार पर उचित शब्द छाँटकर रिक्त स्थान भरिए-

(क) मुखजोर सिंह और धरतीपक सिंह दो नामी पहलवान थे। (पहलवान/तीरंदाज)

(ख) मुखजोर सिंह को कभी किसी ने कुश्ती लड़ते नहीं देखा था। (युद्ध/कुश्ती)

(ग) धरतीपटक सिंह ने रास्ते में रुककर एक ढाबे पर खाना खाया। (भवन/रास्ते)

(घ) मुखजोर सिंह का बेटा बुद्धिमान था। (बुद्धिमान/डरपोक)

6. कहानी में जो घटनाएँ जिस क्रम में घटी, उस क्रम से उन घटनाओं को क्रमांक दीजिए-

(क) धरतीपटक सिंह ने तालाब पर पानी पीया ।

(ख) मुखजोर सिंह धरतीपटक सिंह की आवाज़ सुनकर भाग गया।

(ग) मुखजोर सिंह के बेटे ने पेड़ को दातुन बताया।

(घ) मुखजोर सिंह के बेटे ने कहा कि उनके आँगन में किसी ने चूहा फेंका है।

(ङ) धरतीपटक सिंह कुश्ती लड़ने के लिए मुखजोर सिंह के घर गया।

(च) मुखजोर सिंह ने अपने बेटे की पीठ थपथपाई।

(छ) धरतीपटक सिंह भाग खड़ा हुआ।

उत्तर: (क) 2, (ख) 3, (ग) 5, (घ) 4, (ङ) 1, (च) 7, (छ) 6

1. धरतीपटक सिंह मुखजोर सिंह के घर से क्यों भाग खड़ा हुआ?

उत्तर: धरतीपटक सिंह मुखजोर सिंह के घर से इसलिए भाग खड़ा हुआ क्योंकि उसे इस बात का यकीन हो गया था कि मुखजोर सिंह उससे भी बड़ा पहलवान है और अगर दोनों में कुश्ती हुई तो उसकी हार निश्चित है।

2. क्या मुखजोर सिंह सच में ताकतवर व निडर पहलवान था? चर्चा कीजिए।

उत्तर: नहीं, मुखजोर सिंह सच में ताकतवर व निडर पहलवान नहीं था। अगर वह ताकतवर व निडर पहलवान होता तो धरतीपटक सिंह की खुली चुनौती को स्वीकार करते हु उससे कुश्ती करता।

3. कहानी में पेड़ को छड़ी भी कहा है और दातुन भी। क्यों? आप इन्हें क्या-क्या कहेंगे-रस्सी, हाथी

उत्तर: कहानी में पेड़ को छड़ी और दातुन भी कहा गया है क्योंकि पेड़ को छड़ी कहने वाला धरतीपटक सिंह अपनी शक्ति के बारे में बताना चाहता था तो पेड़ को दातुन कहने वाला मुखजोर सिंह का बेटा अपने पिताजी की ताकत के बारे में बताना चाहता था। इस प्रकार रस्सी को धागा और हाथी को चूहा कह सकते हैं।

4. कहानी ‘दो पहलवान’ को मुखजोर सिंह के बेटे की नज़र से कहिए- मेरे पिताजी मुखजोर सिंह बहुत नामी पहलवान थे। एक पहलवान और था। उसका नाम था- धरतीपटक सिंह। अब आगे की कहानी आप कहिए।

उत्तर: एक दिन धरतीपटक सिंह मेरे पिताजी मुखज़ोर सिंह से कुश्ती करने के लिए आया था परंतु धरतीपटक सिंह के डर से मेरे पिताजी भाग खड़े हुए। ऐसी स्थिति में मैं और मेरी माँ ने बुद्धि से काम लिया और धरतीपटक सिंह को यह विश्वास दिला दिया कि मेरे पिताजी उससे कई गुना ज्यादा ताकतवर हैं। यह जानकर धरतीपटक सिंह हमारे घर से दुम दबाकर भाग गया।

1. धरतीपटक सिंह के हाथी को मुखजोर सिंह के आँगन में फेंक देने पर हाथी का क्या हुआ होगा?

उत्तर: धरतीपटक सिंह के हाथी को मुखजोर सिंह के आँगन में फेंक देने पर हाथी को कुछ देर बाद जब होश आया होगा तो वह उठकर जंगल की तरफ चला गया होगा।

2. अगर धरतीपटक सिंह मुखजोर सिंह से कुश्ती लड़ने में हार जाता तो क्या होता?

उत्तर: अगर धरतीपटक सिंह मुखजोर सिंह से कुश्ती लड़ने में हार जाता तो उसका अहंकार चूर-चूर हो जाता और वह कभी भी अपने आपको सबसे ताकतवर पहलवान नहीं कह पाता।

1. ध्यानपूर्वक पढ़िए-

  • विशेषता बताने वाले शब्दों को विशेषण कहते हैं।
  • जिन शब्दों की विशेषता बताई जाती है उन्हें विशेष्य कहते हैं।

उदाहरण-

नामी पहलवान- इसमें नामी शब्द विशेषण है और पहलवान शब्द विशेष्य

अब आप पाठ में आए चार विशेषण व विशेष्य शब्द लिखिए-

विशेषण- सारा, बलशाली, अनेक, कम, गहरी

विशेष्य- आटा, पहलवान, पुरस्कार, पानी, नींद

2. पाठ में से इन शब्दों के समान अर्थ वाले शब्द ढूँढकर लिखिए-

(क) सरोवर- तालाब

(ख) गृह- घर

(ग) दिवस- दिन

(घ) साहस- हिम्मत

1. मुखजोर सिंह का बेटा बुद्धिमान था। उसकी माँ ने समझदारी दिखाते हुए कहा, “बेटा घबराने की कोई बात नहीं”।

बुद्धिमानी और समझदारी से किए गए काम में सफलता प्राप्त होती है, क्यों?

उत्तर: बुद्धिमानी और समझदारी से किए गए काम में सफलता प्राप्त होती ही है क्योंकि बुद्धिमानी और समझदारी सफलता के दो परम आवश्यक तत्त्व हैं। बुद्धिमानी और समझदारी को आधार बनाकर हम अपने जीवन में कोई भी सफलता हासिल कर सकते हैं।

2. मुखजोर सिंह का बेटा इतना बलशाली है तो हो सकता है कि वह खुद मेरे जितना या मुझसे अधिक बलशाली हो। यह सोचकर वह थोड़ा भयभीत हुआ।

जीवन में भयभीत होना उचित है या अनुचित ?

उत्तर: जीवन में भयभीत होना उचित भी हैं और अनुचित भी क्योंकि भय हमें सावधान करता है कि हम अपने कार्य सोच-समझकर करें और कभी कभी भयभीत न होना भी सही होता है क्योंकि जब हम भयभीत हो जाते हैं तो लोग हमारी कमजोरी को जान जाते हैं और हमें कम आँकते हैं। इसलिए परिस्थिति के अनुसार ही हमें काम करना चाहिए।

हमें अपने भय पर नियंत्रण करने के लिए क्या-क्या करना चाहिए?

उत्तर: हमें अपने भय पर नियंत्रण रखने के लिए सबसे पहले यह जानने का प्रयास करना है कि आखिर ऐसा क्या है, जिस वजह से हमें भय लगता है? अपने भय के कारणों को जान लेने के बाद अगर हम उस दिशा में काम करें तो हमारा भय सदा के लिए दूर हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *