Skip to content

DAV Class 7 Hindi Chapter 3 Question Answer Nirmala Saanp Aur Sayaal

DAV Class 7 Hindi Chapter 3 Question Answer Nirmala Saanp Aur Sayaal (निर्मला, साँप और सयाल) are prepared by subject experts. With the help of these solutions for Class 7 Hindi Gyan Sagar Book, you can easily grasp basic concepts better and faster. Here at SOLUTIONGYAN, Class 7 Hindi of chapter 3 exercises provided at the end of the chapter will be a useful resource for DAV Class 7 students.

Here, we provide complete solutions of DAV Class 7 Hindi Chapter 3 Nirmala Saanp Aur Sayaal of Gyan Sagar Hindi Textbook. These exercise of Hindi chapter 3 contains 5 questions and the answers to them are provided in the DAV Class 7 Hindi Chapter 3 Question Answer Nirmala Saanp Aur Sayaal.

DAV Class 7 Hindi Chapter 3 Question Answer Nirmala Saanp Aur Sayaal
DAV Class 7 Hindi Chapter 3

Solutions of DAV Class 7 Hindi chapter 3 Nirmala Saanp Aur Sayaal of Hindi is help to boost the writing skills of the students, along with their logical reasoning. Students of class 7 can go through Gyan Sagar chapter 3 solutions to learn an effective way of expressing their answer in the dav school Hindi exam.

DAV Class 7 Hindi Chapter 3 Nirmala Saanp Aur Sayaal Solutions

DAV Class 7 Hindi Chapter 3 Nirmala Saanp Aur Sayaal Solutions is given below. Here DAV Class 7 Hindi Gyan Sagar chapter 3 question answer is provided with detailed explanation.

Highlights

DAV Class 7 students are more likely to score good marks in Hindi exam if they practise DAV Class 7 Hindi Chapter 3 Question Answer Nirmala Saanp Aur Sayaal regularly.

DAV Class 7 Hindi Chapter 3 Question Answer

1. सयाल को सब क्यों पसंद करते थे?

उत्तर: सयाल एक प्यारी लड़की थी। उसकी मुस्कान अच्छी होने के साथ साथ वह पढ़ाई-लिखाई में होनहार, घरेलू काम-काज में दक्ष और व्यवहार में कुशल थी, जिस वजह से सभी उसे पसंद करते थे।

2. साँप द्वारा पकड़े जाने पर निर्मला को क्या लगा?

उत्तर: साँप के द्वारा पकड़े जाने पर निर्मला को लगा कि अब वह निश्चय ही मर जाएगी।

3. साँप पर हमला किसने और कैसे किया?

उत्तर: साँप पर हमला सयाल ने लाठी के वार से किया।

4. निर्मला ने स्वयं को बचते देख और सयाल को अजगर का शिकार करते देख क्या सोचा?

उत्तर: निर्मला ने स्वयं को बचते देख और सयाल को अजगर का शिकार करते देख मन ही मन यह सोचने लगी कि मैं व्यर्थ में ही सयाल से चिढ़ा करती थी। आज अगर यह नहीं होती तो अजगर रूपी दैत्य मुझे खा ही जाता।

5. रिक्त स्थान भरिए-

(क) सयाल के पिता का नाम ___________ था।

(ख) कुछ फर्लांग की दूरी पार करने के बाद निर्मला ___________ की ओर मुड़ गई।

(ग) निर्मला ने भी अपनी पीड़ा को सहने के लिए ___________ बटोरा।

(घ) एक क्षण के लिए सयाल बिलकुल ___________ हो गई।

(ङ) निर्मला ने सयाल से कहा कि अगर वह न होती तो साँप उसे ___________ डालता।

उत्तर: (क) लाहनू भाई भोया (ख) जंगल (ग) साहस (घ) जड़ (ङ) मार

6. पाठ के आधार पर नीचे कुछ वाक्य दिए गए हैं। कहानी की घटनाओं के अनुसार उनके आगे क्रम संख्या लिखिए-

अचानक यह फुफकार सुनकर निर्मला के प्राण सूख गए।

निर्मला खुशी से उछल पड़ी और मवेशियों को हाँकते हुए गाँव के धूल भरे रास्ते पर चल पड़ी।

अचानक साँप पर किसी ने लाठी से वार किया।

साँप सयाल को निगलना चाहता था।

गायों की घंटियों की आवाज़ सुनकर सयाल ने इधर-उधर देखा।

उत्तर: 3, 1, 4, 5, 2

1. सयाल के काँपते कंधे क्या बता रहे थे?

उत्तर: सयाल के काँपते कंधे यह बता रहे थे कि अजगर से लड़ते-लड़ते उसकी शक्ति भी कम पड़ने लगी थी।

2. सयाल ने निर्मला को भाग जाने के लिए क्यों कहा?

उत्तर: सयाल ने निर्मला को भाग जाने के लिए कहा क्योंकि वह निर्मला की जान बचाना चाहती थी और उसके मन में यह बात भी होगी कि निर्मला जल्दी से जाए और मदद लेकर आए ताकि अजगर को मारा जा सके।

3. आपको स्कूल में क्या-क्या अच्छा लगता है और क्यों?

उत्तर: मुझे स्कूल में साहित्य पढ़ना और चित्रकारी करना बहुत अच्छा लगता है क्योंकि साहित्य में मुझे अनेकानेक नैतिकता और समाज से जुड़ी बातें सीखने को मिलती हैं और चित्रकारी में मैं अपने भावों को साकार रूप प्रदान करता हूँ।

1. सयाल निर्मला की सहायता न करती तो क्या होता?

उत्तर: सयाल निर्मला की सहायता न करती तो अजगर निर्मला को अपना भोजन बना लेता और मानवता फिर से एक बार कलंकित हो जाती।

2. निर्मला को खेतों में जाना क्यों अच्छा लगता होगा?

उत्तर: निर्मला को खेतों में जाना अच्छा लगता होगा क्योंकि खेतों में जाने से उसे पढ़ाई नहीं करनी पड़ती होगी और वह खेल कूद और पेड़ों से फल तोड़कर खाने में समय बिताती होगी।

3. यदि आप निर्मला की तरह किसी मुसीबत में फँस जाएँगे, तो आप क्या करेंगे?

उत्तर: यदि मैं निर्मला की तरह किसी मुसीबत में फँस जाऊँगा तो अपने स्तर पर पहले समस्या से बाहर निकलने की कोशिश करूँगा और अगर ऐसा नहीं हुआ तो किसी विश्वसनीय व्यक्ति से मदद लूँगा।

1. पाठ में से नीचे दिए गए शब्दों के समान अर्थ वाले शब्द ढूंढकर लिखिए-

(क) राक्षस- दैत्य

(ख) साहस- हिम्मत

(ग) अश्रु- आँसू

(घ) विचित्र- अनोखा

2. नीचे लिखे विशेषण शब्दों को शब्द-कोश के क्रमानुसार लिखिए-

चमक, वीर, छोटी, पतली, मोहक, अंडाकार, ऊँची, एक, भयानक, पहली।

उत्तर: अंडाकार, ऊँची, एक, चमक, छोटी, पतली, पहली, भयानक, मोहक, वीर।

3. पाठ में आए कोई तीन मुहावरे छाँटकर लिखिए व उनके अर्थ भी लिखिए-

(क) मुहावरा- घिग्घी बँधना

अर्थ- डर से आवाज़ का बंद होना।

(ख) मुहावरा- टकटकी लगाना

अर्थ- लगातार देखना

(ग) मुहावरा- प्राण सूखना

अर्थ- डर जाना

निर्मला और सयाल दोनों मित्र थीं।

1. क्या सयाल ने निर्मला से मित्रता निभाई? कैसे?

उत्तर: हाँ, सयाल ने निर्मला की अजगर से जान बचाकर उससे मित्रता निभाई।

2. आप अपने मित्रों में कौन-कौन से गुण देखना चाहेंगे और क्यों?

उत्तर: मैं अपने मित्रों में मानवता, वीरता, साहस, निर्भीकता जैसे गुणों को देखना चाहँगा ताकि किसी भी मुश्किल में पड़े व्यक्ति की वह सहायता कर सकें।

2 thoughts on “DAV Class 7 Hindi Chapter 3 Question Answer Nirmala Saanp Aur Sayaal”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *