DAV Class 6 Hindi Chapter 6 Question Answer Anokha Vardan (अनोखा वरदान) are prepared by Hindi subject experts. With the help of these solutions for Class 6 Hindi Gyan Sagar Book, you can easily grasp basic concepts better and faster.
Here at SOLUTIONGYAN, chapter 6 Anokha Vardan of Hindi book exercises provided at the end of the chapter will be a useful resource for DAV Class 6 students.
Here, we provide complete solutions of DAV Class 6 Hindi Chapter 6 Anokha Vardan of Gyan Sagar Hindi Textbook. These exercise of Hindi chapter 6 contains 5 questions and the answers to them are provided in the DAV Class 6 Hindi Chapter 6 Question Answer Anokha Vardan.

Solutions of DAV Class 6 Hindi chapter 6 Anokha Vardan of Hindi is help to boost the writing skills of the students, along with their logical reasoning. Students of class 6 can go through Hindi Gyan Sagar chapter 6 solutions to learn an effective way of expressing their answer in the dav school Hindi exam.
DAV Class 6 Hindi Chapter 6 Anokha Vardaan Solutions
DAV Class 6 Hindi Chapter 6 Anokha Vardan Solutions is given below. Here DAV Class 6 Hindi Gyan Sagar chapter 6 question answer is provided with detailed explanation.
Highlights
DAV Class 6 students are more likely to score good marks in Hindi exam if they practise DAV Class 6 Hindi Chapter 6 Question Answer Puraskaar regularly.
DAV Class 6 Hindi Chapter 6 Question Answer
पाठ में से
1. राजा भेस बदलकर क्यों घूमता था?
उत्तर: राजा अपना भेस बदलकर अपने राज्य में लागू की जाने वाली नीतियों का सही तरीके से अनुपालन के विषय में जानने हेतु, प्रजा का हाल-चाल, शासन व्यवस्था और कमर्चारियों की कार्य प्रणाली की जाँच-परख, रात्रि के समय होने वाली असामाजिक गतिविधियाँ जैसे-चोरी, डकैती, तस्करी आदि की जानकारी प्राप्त करने के लिए घूमा करते थे।
2. राजा ने अपनी जान बचाने वाले नौजवानों का धन्यवाद कैसे किया?
उत्तर: राजा ने अपनी जान बचाने वाले नौजवानों को राजदरबार में ससम्मान बुलाकर उन्हें हृदय से लगाया, उनकी बहादुरी की प्रशंसा की तथा उनकी मनचाही इच्छाओं की भी पूर्ति कर दी। इस तरह राजा ने उन छह नौजवानों को धन्यवाद दिया।
3. तीसरे नवयुवक ने राजा से क्या माँगा?
उत्तर: तीसरे नवयुवक ने राजा से अपने गाँव से शहर तक एक पक्की सड़क बनवा देने की इच्छा व्यक्त की ताकि उसके गाँववाले आसानी से सब्जी-तरकारी तथा अन्य उत्पाद शहर में जाकर बेच सकें।
4. छठे नौजवान ने राजा के सामने अपनी कौन-सी अनोखी इच्छा रखी?
उत्तर: छठे नौजवान ने राजा के सामने यह इच्छा रखी कि जब तक मैं और आप जीवित रहें वर्ष में एक दिन आप मेरे यहाँ अतिथि बनकर पधारें।
5. उचित शब्दों द्वारा रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए-
(क) राजा विजय सिंह भेस बदलकर प्रजा के हाल-चाल का पता लगाता था। (शक्ल/भेस)
(ख) डाकू राजा के घोड़े पर हाथ साफ करना चाहते थे। (पैसों/घोड़े)
(ग) राजा जहाँ भी जाता, उसके अंगरक्षक भी उसके पीछे रहते।(अंगरक्षक/गुप्तचर)
(घ) डाकू राजा पर लपकने ही वाले थे कि छह नौजवान वहाँ आ पहुँचे।(सात/छह)
(ङ) छटा नौजवान सबसे बुद्धिमान था।(बुद्धिमान/मूर्ख)
6. पाठ के आधार पर नीचे कुछ वाक्य दिए गए हैं। कहानी की घटनाओं के अनुसार उनके आगे क्रम-संख्या लिखिए-
- प्रश्न उठा कि राजा छोटे-से मकान में कैसे रहेंगे।
- वह भेस बदलकर अपनी प्रजा का हाल-चाल पता करता था।
- राजा ने उन नौजवानों को मनचाहा पुरस्कार माँगने के लिए कहा।
- छठे नवयुवक ने अपनी चतुराई से एक वरदान से सब कुछ पा लिया।
- विजय सिंह नाम का एक राजा था।
- तीसरे नौजवान ने अच्छी सड़कें माँगी तो चौथे ने सुंदर पत्नी ।
- एक बार अचानक डाकुओं ने राजा को घेर लिया।
- पहले नौजवान ने भवन माँगा तो दूसरे ने पद में तरक्की ।
- छठे नौजवान ने वर्ष में एक बार राजा को अतिथि रूप में अपने घर आने के लिए कहा।
- छह नौजवानों ने राजा को डाकुओं से बचाया।
उत्तर: (1) 9, (2) 2, (3) 5, (4) 10, (5) 1, (6) 7, (7) 3, (8) 6, (9) 8, (10) 4
बातचीत के लिए
1. राजा के पीछे-पीछे उसके अंगरक्षक क्यों चलते थे?
उत्तर: राजा के पीछे-पीछे उसके अंगरक्षक राजा की रक्षा के लिए चलते थे।
2. राजा को छठे नौजवान को राजदरबारी की पदवी क्यों देनी पड़ी?
उत्तर: राजा को छठे नौजवान को राजदरबारी की पदवी इसलिए देनी पड़ी क्योंकि छठे नौजवान ने राजा से वर्ष में एक दिन उसके यहाँ अतिथि बनकर आने की इच्छा व्यक्त की थी और प्रथा के अनुसार राजा किसी राजदरबारी के घर ही अतिथि बनकर जा सकता है।
3. यदि राजा आपको कोई वरदान माँगने के लिए कहे तो आप क्या वरदान माँगोगे और क्यों?
उत्तर: यदि राजा मुझसे कोई वरदान माँगने के लिए कहें तो मैं यह वरदान माँगूँगा कि राज्य के प्रजा के लिए रास्तों के दोनों ओर ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाए जाएँ, कुँए खुदवाए जाएँ, शासन और शिक्षा व्यवस्था में उन्नति की जाए क्योंकि ऐसे वरदान से पूरी प्रजा को लाभ होगा।
अनुमान और कल्पना
1. यदि राजा पैदल ही जा रहे होते हो क्या होता?
उत्तर: यदि राजा पैदल ही जा रहे होते तो डाकू उन्हें साधारण आदमी समझकर नज़रंदाज़ कर देते और न ही छह नौजवान उन्हें बचाते।
2. अगर छह नौजवान राजा की रक्षा नहीं करते तो कहानी में क्या बदलाव आता?
उत्तर: अगर छह नौजवान राजा की रक्षा नहीं करते तो डाकुओं से लड़ते-लड़ते राजा के घायल हो जाने की संभावना थी और राजा का घोड़ा भी डाकू ले जाते।
भाषा की बात
1. पाठ में आए कोई छह क्रिया शब्द छाँटकर लिखिए-
उत्तर: खाएँगे, दिया, रहेंगें, काटेंगे, जाए, चलें
2. नीचे दिए गए शब्दों के विपरीत अर्थ वाले शब्द पाठ में से ढूंढकर लिखिए-
(क) रंक- राजा
(ख) अंदर- बाहर
(ग) अस्वीकार- स्वीकार
(घ) विद्वान- मूर्ख
3. नीचे लिखे शब्दों को शब्दकोश के क्रमानुसार क्रम संख्या दीजिए-
उत्तर: अंगरक्षकों, अतिथि, गृहिणी, जीवित, पुरस्कार, भेस, शीघ्र, स्वयं
जीवन मूल्य
- एक ओर से छह नौजवान वहाँ आ पहुँचे। उन्होंने देखा कि एक आदमी मुसीबत में है। उन्होंने डाकुओं पर हमला किया।
1. इन नौजवानों का मुसीबत में फँसे आदमी की मदद करना ठीक था, कैसे?
उत्तर: हाँ, इन नौजवानों का मुसीबत में फँसे आदमी की मदद करना ठीक था क्योंकि मनुष्य का यह प्रथम कर्तव्य है कि वह दूसरों की समस्या का समाधान करने के लिए अपने तन, मन और धन का उपयोग करे।
2. मुसीबत में आए इंसानों की सहायता हम किस प्रकार कर सकते हैं?
उत्तर: मुसीबत में फँसे इंसानों की मदद हम अपनी योग्यता के अनुसार तन, मन, धन और अपना समय देकर कर सकते हैं।