Skip to content

DAV Class 5 Hindi Chapter 8 Question Answer Tapke Ka Dar

DAV Class 5 Hindi Chapter 8 Question Answer Tapke Ka Dar are prepared by Hindi subject experts. With the help of these solutions for Class 5 Hindi Bhasha Madhuri textbook, you can easily grasp basic concepts better and faster.

Here at SOLUTIONGYAN.com, chapter 8 Tapke Ka Dar of Hindi book exercises provided at the end of the chapter will be a useful resource for DAV Class 5 students.

Here, we provide complete solutions of DAV Class 5 Hindi Chapter 8 Tapke Ka Dar of Bhasha Madhuri Hindi Textbook. These exercise of Hindi chapter 8 contains 15 questions and the answers to them are provided in the DAV Class 5 Hindi Chapter 8 Question Answer.

DAV Class 5 Hindi Chapter 8 Question Answer Tapke Ka Dar
DAV Class 5 Hindi Chapter 8 Tapke Ka Dar

DAV Class 5 Hindi Chapter 8 Tapke Ka Dar Solutions

Solutions of DAV Class 5 Hindi chapter 8 is help to boost the writing skills of the students, along with their logical reasoning.

Students of class 5 can go through Bhasha Madhuri chapter 8 Tapke Ka Dar solutions to learn an effective way of expressing their answer in the dav school Hindi exam.

DAV Class 5 Hindi Chapter 8 Tapke Ka Dar Solutions is given below. Here DAV Class 5 Hindi chapter 8 question answer is provided with detailed explanation.

DAV Class 5 students are more likely to score good marks in Hindi Bhasha Madhuri exam if they practise DAV Class 5 Hindi Chapter 8 Tapke Ka Dar Question Answer regularly.

1. उसका सबसे छोटा पोता उसके पास ही सोता था और सोते समय दादी से कहानियाँ सुनता।

(क) दादी के पास कौन सोता था?

उत्तर: दादी के पास उनका सबसे छोटा पोता सोता था।

(ख) दादी पोते को कौन-सी कहानियाँ सुनाती थी?

उत्तर: दादी पोते को राजा-रानी और उनकी प्यारी राजकुमारी की कहानियाँ सुनाती थी।

(ग) आपको कहानियाँ कौन सुनाता है?

उत्तर: मुझे मेरे दादाजी कहानियाँ सुनाते हैं।

2. “यह टपका क्या मुझसे भी ज्यादा बलवान है। जो बुढ़िया मुझसे नहीं डरती, टपके से डरती है।“

(क) कहानी में टपका कौन है?

उत्तर: कहानी में टपका बारिश की बूंदें है।

(ख) टपके से सबसे ज़्यादा कौन डरता था?

उत्तर: टपके से सबसे ज़्यादा शेर डरता था।

3. कुम्हार इस झोपड़ी के पास जैसे ही आया, शेर ने करवट बदली तो कुछ तिनकों-पत्तों की आवाज़ हुई।

(क) कुम्हार गधे की तलाश में किसके पास आया?

उत्तर: कुम्हार गधे की तलाश में अपने मित्र रामू के पास और पंडितजी के पास आया। अन्त में वह उसकी तलाश में खाई, पोखरों में भी गया।

(ख) कुम्हार ने तिनकों-पत्तों की आवाज़ सुनकर किसे दो डंडे जड़ दिए और क्यों?

उत्तर: कुम्हार ने तिनकों- पत्तों की आवाज़ सुनकर शेर को दो डंडे जड़ दिए, क्योंकि उसने अँधेरा होने के कारण शेर को अपना गधा समझ लिया था।

4. शेर किस कारण चुपचाप उठकर कुम्हार के साथ चल दिया? सही का निशान लगाइए-

उत्तर: टपके के डर के मारे।

5. किसने कहा, किससे कहा?

(क) “मुझसे बचकर कोई रहा है आज तक?”

किसने कहा- कुम्हार ने

किससे कहा- शेर से

(ख) “नहीं भैया मेरे यहाँ नहीं”।

किसने कहा- रामू ने

किससे कहा- कुम्हार से

(ग) “सबसे बड़ा डर टपके का है”।

किसने कहा- दादी ने

किससे कहा- पोते से

6. कहानी में जो कुछ जिस क्रम से हुआ, अनुसार घटनाओं को क्रमांक दीजिए-

(क) शेर टपके के डर से झोपड़ी में छिप गया।

(ख) कुम्हार अपना गधा खोजने रामू के घर गया।

(ग) पोते ने दादी से कहा, “मुझे डर लग रहा है”।

(घ) कुम्हार पंडितजी के पास जा पहुँचा।

(ङ) कुम्हार ने शेर को खूब डाँटा।

(च) कुम्हार खाई-पोखरों में गधे की तलाश करने लगा।

उत्तर: (क) 2, (ख) 3, (ग) 1, (घ) 4, (ङ) 6, (च) 5

1. शेर को ‘टपके’ से डर लगा। आपको किस-किस चीज से डर लगता है? बताइए। साथ ही पता कीजिए कि कक्षा के सभी बच्चों को सबसे ज़्यादा किससे डर लगता है?

उत्तर: मुझे साँप और चूहों से बहुत डर लगता है। हमारी कक्षा में बच्चों को सबसे ज़्यादा डर गणित के अध्यापक से लगता है।

2. बारिश आने पर हमारे आस-पास क्या बदलाव होता है?

उत्तर: बारिश आने पर हमारे आस-पास के वातावरण में काफी बदलाव आता है, जैसे गर्मी बहुत कम हो जाती है। जलाशयों में पानी लबालब भर जाता है। चारों तरफ हरियाली फैल जाती है और पक्षियों के मधुर स्वर भी सुनाई देने लगते हैं।

3. आपने आज तक जितनी भी कहानियाँ सुनी हैं उनमें से आपको जो कहानी सबसे ज़्यादा पसंद है, कक्षा में सुनाइए।

उत्तर: मैंने आज तक जितनी भी कहानियाँ सुनी हैं उसमें से मुझे ये कहानी बहुत पसंद है। एक बार अकबर ने बीरबल की आर्थिक मदद की थी। इस उपकार के बदले बीरबल, अकबर को कुछ भेंट देना चाहता था। उसने अकबर से कहा, “मैं आपका एहसानमंद हूँ और आपको कुछ भेंट देना चाहता हूँ। बताइए आपको क्या चाहिए?” बीरबल की बात सुनकर अकबर मुसकराए और कहा, “मुझे कुछ नहीं चाहिए”।

कुछ दिनों के बाद बीरबल ने अकबर को एक कोना दिखाते हुए पूछा “जहाँपनाह, वहाँ क्या है?” गौर से देखते हुए अकबर ने बीरबल से कहा, “वहाँ तो कुछ नहीं है”। बीरबल ने अकबर से कहा, “जहाँपनाह, जाइए आपकी माँगी हुई चीज़ ‘कुछ नहीं’ ले लीजिए।”

1. कहानी ‘टपके का डर’ में कुम्हार, शेर जिन चीज़ों के बारे में अनुमान या अंदाज़ा लगाते हैं, उन्हें लिखिए-

(क) कुम्हार ने अंदाज़ा लगाया कि-

उत्तर: कुम्हार ने अंदाज़ा लगाया कि हो न हो इस उजाड़ झोंपड़ी में ही मेरा गधा छिपा हुआ है और अपने गुस्से पर काबू न रखते हुए उसने अनजाने में शेर की पीठ पर दो-चार लाठियाँ जड़ दी।

(ख) शेर ने अंदाज़ा लगाया कि-

उत्तर: शेर ने अंदाज़ा लगाया कि हो न हो ये टपका ही है जिसके बारे में बुढ़िया अपने पोते से कह रही थी। मुझे चुप-चाप रहना चाहिए नहीं तो ये मेरी पीठ ही तोड़ देगा।

2. नीचे दी गई स्थितियों में आप जो अनुमान लगाएँगे, उन्हें बताइए-

(क) आप शाम को घर पहुँचते हैं और घर में अँधेरा है।

उत्तर: मैं यह अनुमान लगाऊँगा कि बिजली नहीं है।

(ख) आसमान में काले बादल छाए हैं और गीली मिट्टी की गंध आती है।

उत्तर: ऐसे में मैं यह अनुमान लगाऊँगा कि कुछ देर पहले बारिश हुई है।

(ग) आप सुबह स्कूल जाते हैं और रास्ते में आप बच्चों को वापस घर की तरफ़ आते हुए देखते हैं।

उत्तर: ऐसे में मैं यह अनुमान लगाऊँगा कि किसी विशेष कारण से स्कूल में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

1. पाठ में आए कोई चार युग्म शब्द छाँटकर लिखिए और इनका वाक्यों में प्रयोग भी कीजिए।

(क) अच्छे-अच्छे

(ख) सोचते-सोचते

(ग) मारा-मारा

(घ) भागते-भागते

2. नाम वाले (संज्ञा) शब्दों के स्थान पर आने वाले शब्दों को सर्वनाम कहते हैं, जैसे-मैं, हम, उस आदि। पाठ में आए इन तीन सर्वनाम शब्दों के अलावा कोई छह सर्वनाम शब्द लिखिए-

(क) वह

(ख) उसका

(ग) तुम्हारा

(घ) तुम

(ङ) उसने

(च) वे

कुम्हार अपना गधा खो जाने के कारण परेशान था। पंडितजी बारिश के कारण घर में कई जगह से पानी रिसने की वजह से परेशान थे।

1. क्या पंडितजी और कुम्हार का मुश्किल परिस्थितियाँ आने पर परेशान होना सही है या गलत?

उत्तर: पंडितजी और कुम्हार का मुश्किल परिस्थितियों में परेशान होना स्वाभाविक है, परंतु उन्हें हताश या ज़्यादा परेशान नहीं होना चाहिए बल्कि समस्या का समाधान ढूँढना चाहिए।

2. हमें मुश्किल परिस्थितियों का सामना धैर्य से करना चाहिए, क्यों?

उत्तर: हमें मुश्किल परिस्थितियों का सामना धैर्य से करना चाहिए क्योंकि धौर्य रखकर ही हम उनपर विजय प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *