DAV Class 5 Hindi Chapter 18 Question Answer Bettina Ka Sahas are prepared by Hindi subject experts. With the help of these solutions for Class 5 Hindi Bhasha Madhuri Book, you can easily grasp basic concepts better and faster.
Here at SOLUTIONGYAN.com, chapter 18 Bettina Ka Sahas of Hindi book exercises provided at the end of the chapter will be a useful resource for DAV Class 5 students.
Here, we provide complete solutions of DAV Class 5 Hindi Chapter 18 Bettina Ka Sahas of Bhasha Madhuri Hindi Textbook. These exercise of Hindi chapter 18 contains 5 questions and the answers to them are provided in the DAV Class 5 Hindi Chapter 18 Question Answer Bettina Ka Sahas.

Solutions of DAV Class 5 Hindi chapter 18 is help to boost the writing skills of the students, along with their logical reasoning. Students of class 5 can go through Bhasha Madhuri chapter 18 Bettina Ka Sahas solutions to learn an effective way of expressing their answer in the school Hindi exam.
DAV Class 5 Hindi Chapter 18 Bettina Ka Sahas Solutions
DAV Class 5 Hindi Chapter 18 Bettina Ka Sahas Solutions is given below. Here DAV Class 5 Hindi chapter 18 question answer is provided with detailed explanation.
Highlights
DAV Class 5 students are more likely to score good marks in Hindi Bhasha Madhuri exam if they practise DAV Class 5 Hindi Chapter 18 Question Answer regularly.
DAV Class 5 Hindi Chapter 18 पाठ में से
1. किन शब्दों ने बेट्टिना की सोचने की दिशा बदल दी?
उत्तर: अस्पताल में निराश और मायूस बेट्टिना को देखकर एक दिन उसकी परिचारिका ने उसे कहा, “तुम्हारा यह नया जन्म किसी विशेष उद्देश्य के लिए हुआ है”। परिचारिका के इन शब्दों ने बेट्टिना की सोचने की दिशा ही बदल दी।
2. बिस्तर पर पड़े-पड़े बेट्टिना की आँखों से आँसू क्यों बहने लगते थे?
उत्तर: बिस्तर पर पड़े-पड़े बेट्टिना के आँखों से आँसू इसलिए बहने लगते थे क्योंकि दुर्घटना के बाद वह यह मान बैठी थी कि अब वह कभी भी नृत्य नहीं कर पाएगी।
3. बेट्टिना सफलता के शिखर पर फिर से किस प्रकार पहुँची?
उत्तर: बेट्टिना ने हार नहीं मानी। वह अपने माता-पिता के सहयोग से नजदीक के तरणताल में अपने टाँगों की मालिश हेतु जाने लगी। शिक्षक बैरी के दिशा-निर्देश से उसने फिर से नृत्य करना शुरू किया और कुछ वर्षों के बाद ही वह पुनः मंच पर नृत्य कर सफलता के शिखर पर पहुँच गई।
4. नृत्य के बिना बेट्टिना का जीवन अधूरा था। कैसे?
उत्तर: एक कलाकार के लिए उसकी कला ही उसके जीवन का आधार होता है, ठीक इसी प्रकार बेट्टिना के जीवन का आधार नृत्य ही था। इसलिए बेट्टिना का जीवन नृत्य के बिना अधूरा था।
5. उचित उत्तर पर सही का निशान लगाइए-
(क) बेट्टिना लगभग कितने मीटर ऊपर उछली?
उत्तर: तीन
(ख) टेरेंस लेविस कौन थे?
उत्तर: चिकित्सक
(ग) बेट्टिना के माता उसे मालिश के लिए कहाँ लेकर जाते थे?
उत्तर: तरण ताल
6. रिक्त स्थान भरकर वाक्य पूरे कीजिए-
(क) बेट्टिना नृत्य नाटिकाओं में प्रमुख भूमिकाएँ निभाती है।
(ख) शिक्षक वैरी उसकी प्रतिभा और दृढ़ संकल्प शक्ति से परिचित थे।
(ग) अधिक दवाओं के कारण उसके गुर्दे में खराबी आ गई।
DAV Class 5 Hindi Chapter 18 बातचीत के लिए
1. यदि बेट्टिना या उस जैसी कोई लड़की आप के साथ नृत्य सीखती तो आपके मन में भी कई सवाल उठते, कक्षा में बातचीत कीजिए।
उत्तर: यदि बेट्टिना जैसी कोई लड़की मेरे साथ नृत्य सीखती तो मेरे मन में यह सवाल उठता कि इस लड़की के साथ ऐसा क्या हुआ होगा जिस वजह से इसकी ये हालत हो गई है।
2. इस पाठ को पढ़ने के बाद आपकी सोच में भी कुछ बदलाव आया होगा। बताइए।
उत्तर: इस पाठ को पढ़ने के बाद मेरे सोच में क्रांतिकारी परिवर्तन आया है जैसे कि अब मैं यह मानने लगा हूँ कि मनुष्य शारीरिक रूप से नहीं वास्तव में मानसिक रूप से विकलांग होता है। और यदि मनुष्य चाहें तो कुछ भी कर सकता है।
DAV Class 5 Hindi Chapter 18 आपका अनुमान
बेट्टिना की सारी कोशिशों के बाद ही वह ठीक हो पाई, और फिर से सभागार में नृत्य कर सकी। यदि कोई उससे कोई सवाल पूछता, “आपको, अब कैसा लग रहा है?” तो उसका क्या उत्तर या भावनाएँ होतीं?
उत्तर: दुर्घटना के बाद बेट्टिना फिर से नृत्य कर सकी। ऐसे में अगर कोई भी उससे यह सवाल पूछता कि आपको, अब कैसा लग रहा है? तो बेट्टिना का यही उत्तर होता- मैंने अपने माता- पिता और शिक्षक बैरी की मदद से अपने जीवन को इस मुकाम तक पहुँचाया है। मैं एक मिसाल हूँ उन सभी लोगों के लिए जो यह मान बैठे हैं कि अब वे अपने जीवन में कुछ नहीं कर सकते।
DAV Class 5 Hindi Chapter 18 भाषा की बात
1. पाठ में कई स्थानों पर विशेषण-विशेष्य के संबंध के शब्द आए हैं, जैसे- दूसरे नगर, उन्नीस वर्ष….
विशेषण – विशेष्य के पाँच जोड़े छाँटिए और लिखिए-
विशेषण विशेष्य
(क) प्रमुख भूमिका
(ख) तेज़ गति
(ग) गहरी चोट
(घ) असहनीय दर्द
(ङ) कठोर साधना
2. ‘र’ का प्रयोग कीजिए और शब्द को दोबारा लिखिए-
दुघटना– दुर्घटना
सुपसिद्ध– सुप्रसिद्ध
सामगी– सामग्री
पव– पर्व
पयास– प्रयास
दद– दर्द
वष– वर्ष
गुदो– गुर्दों
केंद– केंद्र
पकार– प्रकार
DAV Class 5 Hindi Chapter 18 जीवन मूल्य
यदि हम ठान लें कि किसी भी विकट परिस्थिति में हार नहीं मानेंगे तो मुश्किलों को झेलते हुए सफलता प्राप्त कर ही लेंगे।
• क्या आप इस बात से सहमत हैं, कैसे?
उत्तर: हाँ, मैं इस कथन से शत-प्रतिशत सहमत हूँ। मेरा यह मानना हैं कि जीवन में आने वाली कोई भी ऐसी समस्या नहीं है जिसका समाधान मनुष्य अपनी बुद्धि से न निकाल सके। मनुष्य अपनी बुद्धि के बल पर ही आज उन्नति के शिखर पर पहुँच सका है।
I like it and I am very happy keep it up until you give up and don’t give up you got so many people like you