DAV Class 5 Hindi Chapter 12 Question Answer Manbhavan Sawan are prepared by Hindi subject experts. With the help of these solutions for Class 5 Hindi Bhasha Madhuri Book, you can easily grasp basic concepts faster and better.
Here at SOLUTIONGYAN.com, chapter 12 Manbhavan Sawan of Hindi book exercises provided at the end of the chapter will be a useful resource for DAV Class 5 students.
Here, we provide complete solutions of DAV Class 5 Hindi Chapter 12 Manbhavan Sawan of Bhasha Madhuri Hindi Textbook. These exercise of Hindi chapter 12 contains 13 questions and the answers to them are provided in the DAV Class 5 Hindi Chapter 12 Question Answer.

Solutions of DAV Class 5 Hindi chapter 12 is help to boost the writing skills of the students, along with their logical reasoning. Students of class 5 can go through Bhasha Madhuri chapter 12 Manbhavan Sawan solutions to learn an effective way of expressing their answer in the dav school Hindi exam.
DAV Class 5 Hindi Chapter 12 Manbhavan Sawan Solutions
DAV Class 5 Hindi Chapter 12 Manbhavan Sawan Solutions is given below. Here DAV Class 5 Hindi chapter 12 question answer is provided with detailed explanation.
DAV Class 5 students are more likely to score good marks in Hindi Bhasha Madhuri exam if they practice DAV Class 5 Hindi Chapter 12 Manbhavan Sawan Question Answer regularly.
DAV Class 5 Hindi Chapter 12 कविता में से
1. सावन के महीने में आपके आस-पास के वातावरण में क्या-क्या परिवर्तन होते हैं?
उत्तर: सावन के महीने में आकाश में काले बादल छाए रहते हैं, पृथ्वी पर चारों ओर हरियाली छा जाती है। नदी-नालों तथा जलाशयों में जल का स्तर बढ़ जाता है। मेंढक की टर्र-टर्र, मोर की पीउ-पीउ, झिल्ली की झन-झन से वातावरण गूंज उठता है।
2. वर्षा आने पर कौन-से पशु-पक्षी अधिक प्रसन्न दिखाई देते हैं?
उत्तर: वर्षा आने पर मेंढक, मोर, चातक, झिल्ली आदि प्राणी अधिक प्रसन्न दिखाई पड़ते हैं।
3. कविता में किन-किन पेड़ों के नाम आए हैं?
उत्तर: कविता में हरसिंगार, ताड़, नीम आदि पेड़ों के नाम आए हैं।
4. पकड़ वारि की धार ___________ सावन मनभावन।
(क) कवि का मन कैसे झूल रहा है?
उत्तर: कवि का मन बारिश की बूँदों को पकड़ कर झूल रहा है।
(ख) इंद्रधनुष कितना बड़ा है?
उत्तर: इंद्रधनुष एक बड़े झूले जितना बड़ा है।
DAV Class 5 Hindi Chapter 12 बातचीत के लिए
1. यदि साल भर वर्षा न हो, तो जीवन कैसे चलेगा?
उत्तर: यदि साल भर बारिश न हुई तो आम जीवन अस्त-व्यस्त तथा खाद्य संकट पैदा हो जाएगा। इसके अतिरिक्त जंगली और जलीय जीवों के प्राण भी संकट में पड़ जाएँगे।
2. आप को कौन-सा मौसम अच्छा लगता है, क्यों?
उत्तर: मुझे शीत ऋतु पसंद है क्योंकि इस मौसम में रातें बड़ी और दिन छोटे होते हैं।
DAV Class 5 Hindi Chapter 12 आपकी कल्पना
1. हल्की-हल्की वर्षा की रिमझिम फुहार और सामने इंद्रधनुष है और इंद्रधनुष के झूले पर आप और आपके मित्र / सखियाँ! इस दृश्य की कल्पना कीजिए और वर्णन कीजिए।
उत्तर: ऐसा दृश्य सपने के साकार हो जाने के बराबर है।
2. मूसलाधार बरसात हो रही है, स्कूल की छुट्टी हो गई, अब पैदल घर कैसे जाएँ?
उत्तर: ऐसे में मैं पैदल घर नहीं जाऊँगा। मैं पहले फोन कर अपने घरवालों को स्कूल की छुट्टी हो जाने की सूचना दे दूँगा और घर से किसी सदस्य के आने का इंतज़ार करूँगा।
DAV Class 5 Hindi Chapter 12 भाषा की बात
1. निम्नलिखित शब्दों के उचित बहुवचन रूप पर सही का निशान लगाइए-
बूँद- बूँदें
कली- कलियाँ
सखी- सखियाँ
लहर- लहरें
2. कविता में कई बार ऐसे शब्दों का प्रयोग होता हैं जो किन्हीं आवाजों का अहसास कराती हैं। ‘मनभावन सावन’ में ऐसे शब्दों का भरपूर प्रयोग है। नीचे लिखे शब्दों को उनकी आवाज़ से मिलाइए-

उत्तर:
रिमझिम-रिमझिम – बूँदों के स्वर
छम-छम – गिरती बूँदें
तड़-तड़ – पड़ती धार
चम-चम – बिजली की चमक
घुमड़-घुमड़ – मेघ का गर्जन
DAV Class 5 Hindi Chapter 12 जीवन मूल्य
सावन का महीना सभी के मन को बहुत भाता है। इस महीने में झूला भी झूला जाता है। सभी बहुत खुश रहते हैं।
1. हम दूसरों को किस प्रकार खुशी दे सकते हैं?
उत्तर: हम दूसरों की मदद तथा उनसे अच्छा व्यवहार कर खुशी दे सकते हैं।
2. दूसरों को खुशी देने से हमें कैसा लगता है और क्यों?
उत्तर: दूसरों को खुशी देने से हमें बहुत अच्छा लगता है क्योंकि मनुष्य की यह प्रवृत्ति होती है कि वह दूसरों के सुख से सुखी होता है और जब उसे यह पता चल जाए कि वह खुद ही दूसरों की खुशी का कारण है तो उसकी खुशी दोगुनी हो जाती है।