Skip to content

DAV Class 5 Hindi Chapter 11 Question Answer Birsa Munda

DAV Class 5 Hindi Chapter 11 Question Answer Birsa Munda are prepared by Hindi subject experts. With the help of these solutions for Class 5 Hindi Bhasha Madhuri textbook, you can easily grasp basic concepts better and faster.

Here at SOLUTIONGYAN.com, chapter 11 Birsa Munda of Hindi book exercises provided at the end of the chapter will be a useful resource for DAV Class 5 students.

Here, we provide complete solutions of DAV Class 5 Hindi Chapter 11 Birsa Munda of Bhasha Madhuri Hindi Textbook. These exercise of Hindi chapter 11 contains 14 questions and the answers to them are provided in the DAV Class 5 Hindi Chapter 11 Question Answer.

DAV Class 5 Hindi Chapter 11 Question Answer Birsa Munda
DAV Class 5 Hindi Chapter 11 Birsa Munda

DAV Class 5 Hindi Chapter 11 Birsa Munda Solutions

DAV Class 5 Hindi Chapter 11 Birsa Munda Solutions is given below. Here DAV Class 5 Hindi chapter 11 question answer is provided with detailed explanation.

Solutions of DAV Class 5 Hindi chapter 11 is helping to boost the writing skills of the students, along with their logical reasoning.

Students of class 5 can go through Bhasha Madhuri chapter 11 Birsa Munda solutions to learn an effective way of expressing their answer in the DAV school Hindi exam.

DAV Class 5 students are more likely to score good marks in Hindi Bhasha Madhuri exam if they practice DAV Class 5 Hindi Chapter 11 Birsa Munda Question Answer regularly.

1. मुंडा कौन हैं? वे कहाँ रहते थे?

उत्तर: मुंडा आदिवासी हैं। वे बिहार के दक्षिणी पहाड़ी इलाके में रहते थे।

2. किस आंदोलन को ‘सरदारी लड़ाई’ के नाम से जाना जाता है?

उत्तर: जमींदारों ने छल-बल से मुंडाओं की जमीन हथिया ली थी, इसके विरुद्ध मुंडाओं ने जमींदारों से जो युद्ध किया उसे ही ‘सरदारी लड़ाई’ के नाम से जाना जाता है।

3. मुंडा आदिवासी जंगलों की किस प्रकार रक्षा करते थे?

उत्तर: मुंडा आदिवासी जंगल को ही अपनी जीवन रेखा मानते थे। वे सूखी टहनियों, फल-फूल और सूखे पत्तों से ही अपना काम चलाते थे। वे हरे पेड़ों को कभी भी नहीं काटते थे। इस तरह वे जंगलों की रक्षा करते थे।

4. अंग्रेज़ी राज समाप्त करने के लिए बिरसा मुंडा ने क्या-क्या किया?

उत्तर: अंग्रेज़ी राज्य समाप्त करने के लिए बिरसा मुंडा ने लोगों को अंग्रेजों की गलत नीतियों के बारे में बताया ‘मुंडा राज’ की स्थापना की। सरकार को लगान देने से मना कर दिया तथा अंग्रेजी राज्य समाप्त करने के लिए अंग्रेज़ी सरकार से लोहा लेने लगे।

1. कुछ साथियों को मृत्युदंड दिया गया तो कुछ को काला पानी की सजा दी गई।

(क) काला पानी की सजा क्या है?

उत्तर: अंडमान निकोबार द्वीपसमूह का एक जेल जिसमें भारतीय क्रांतिकारियों को दंडित कर भेज दिया जाता था।

(ख) यह सजा कब और किसने शुरू की?

उत्तर: यह सजा अंग्रेजों ने सन् 1894 में शुरू की थी।

(ग) क्या यह सजा आज भी दी जाती है?

उत्तर: नहीं, अब यह सजा नहीं दी जाती है।

2. उन्होंने सभी के साथ मिलकर अंग्रेज़ी हुक्म न मानने का फ़ैसला किया।

(क) यह फ़ैसला क्यों लिया गया होगा?

उत्तर: यह फ़ैसला इसलिए लिया गया होगा ताकि अंग्रेज़ सरकार को यह पता चल जाए कि अब उनके मनमाने क़ानूनों का पालन नहीं किया जाएगा।

(ख) यह फ़ैसला स्वतंत्रता प्राप्त करने के किसी अन्य आंदोलन से समानता रखता है?

उत्तर: यह फ़ैसला सहयोग आंदोलन से समानता रखता है। जिसकी शुरूआत महात्मा गाँधी ने की थी।

(ग) मुंडाओं ने कौन-से अंग्रेज़ी फ़ैसलों को मानने से इंकार किया होगा?

उत्तर: मुंडाओं ने लगान न देना, विक्टोरिया राज खत्म और अंग्रेजी कानून को न मानने जैसे  फ़ैसलों को मानने से इंकार किया होगा।

3. बिरसा मुंडा की तरह किन्हीं दो क्रांतिकारियों के बारे में जानकारी प्राप्त कीजिए और कक्षा में बताइए।

उत्तर: ‘भगत सिंह’ और ‘चंद्रशेखर आज़ाद’।

आज जिस तरह जंगलों का विनाश होता जा रहा है और पर्यावरण का संतुलन भी बिगड़ता जा रहा है, वह एक चिंता का विषय है। यदि आज बिरसा मुंडा जैसे महापुरुष हो जाए तो धरती का कुछ और ही रूप हो जाए। कल्पना करके बताइए, कैसे?

उत्तर: आज जिस तरह जंगलों का विनाश होता जा रहा है और पर्यावरण का संतुलन बिगड़ता जा रहा है, वह एक चिंता का विषय है। अगर आज बिरसा मुंडा जैसे महापुरुष पैदा हो जाए तो पुनः ‘वन बचाओ’ जैसे अनेक अभियानों की शुरूआत हो जाएगी।

1. पाठ में आए ऐसे शब्दों को लिखिए जिनमें ‘नुक्ता’ (.) का प्रयोग हुआ है-

उत्तर: आज़ादी, गिरफ़्तार, अंग्रेज़, ज़मीन, फ़ैसला, सज़ा, खिलाफ़, तीरंदाजी।

2. जिस वाक्य में दो क्रियाओं का प्रयोग जुड़ा हुआ हो, उस क्रिया को ‘संयुक्त क्रिया’ कहते हैं, जैसे- मुंडा आदिवासी अंग्रेजों से लोहा लेने के लिए तैयार थे। पाठ में से दो वाक्य और छाँटकर लिखिए-

(क) अंग्रेज़ी सरकार परेशान हो गई

(ख) उनके कुछ साथियों पर मुकदमा चलाया गया

3. निम्नलिखित शब्दों में ‘र’ प्रयोग कीजिए और दोबारा लिखिए-

  • दुभाग्यपूर्ण- दुर्भाग्यपूर्ण
  • अंगज़ों- अंग्रेज़ों
  • कातिकारी- क्रांतिकारी
  • विदोह- विद्रोह
  • दज- दर्ज

1. आप अपने देश के लिए क्या-क्या कर सकते हैं? किन्हीं पाँच कामों की सूची बनाइए।

उत्तर: मैं अपने देश के लिए-

  1. एक आदर्श नागरिक बनूँगा।
  2. ज़्यादा से ज़्यादा वृक्षारोपण करूँगा।
  3. सामाजिक नियमों का पालन करूँगा।
  4. मैं भ्रष्टाचार को बढ़ावा नहीं दूँगा।
  5. मैं मादक द्रव्यों का सेवन नहीं करूँगा।

2. किसी ऐसी घटना का वर्णन कीजिए जब आपने अपने साथियों की सहायता से कोई काम पूरा किया हो।

उत्तर: एक बार मुझे बुख़ार के कारन बहुत दिनों तक स्कूल से छुट्टी लेनी पड़ी तो मैंने अपने मित्र की मदद से अपने सारे गृहकार्य पूरे किए।

3. आपको कब लगता है कि-

(क) आपके माता-पिता आप पर हुक्म चला रहे हैं।

उत्तर: जब मेरे माता-पिता मेरी मर्जी के बगैर मुझे गृहकार्य करने को कहते हैं तब मुझे लगता है कि वे मुझपर हुक्म चला रहे हैं।

(ख) आपको अपने साथियों के फ़ैसले को मानने से इंकार कर देना चाहिए।

उत्तर: जब मेरे साथी कुछ ऐसा काम करने को कहते हैं जो नैतिक और सामाजिक मूल्यों के विरुद्ध हो तब मैं उस काम को करने से मना कर देता हूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *