DAV Class 5 Hindi Chapter 1 Question Answer Dimagee Ladai are prepared by Hindi subject experts. With the help of these solutions for Class 5 Hindi Bhasha Madhuri textbook, you can easily grasp basic concepts better and faster.
Here at SOLUTIONGYAN.com, chapter 1 Dimagee Ladai of Hindi textbook exercises provided at the end of the chapter will be a useful resource for DAV Class 5 students.
Table of Contents
Solutions of DAV Class 5 Hindi chapter 1 is help to boost the writing skills of the students, along with their logical reasoning.
Students of class 5 can go through Bhasha Madhuri chapter 1 Dimagee Ladai solutions to learn an effective way of expressing their answer in the DAV school Hindi exam.
DAV Class 5 Hindi Chapter 1 Dimagee Ladai Solutions
DAV Class 5 Hindi Chapter 1 Dimagee Ladai Solutions is given below. Here DAV Class 5 Hindi chapter 1 Lauh Purush question answer is provided with detailed explanation.
DAV Class 5 students are more likely to score good marks in Hindi Bhasha Madhuri exam if they practice DAV Class 5 Hindi Chapter 1 Dimagee Ladai Question Answer regularly.

Here, we provide complete solutions of DAV Class 5 Hindi Chapter 1 Dimagee Ladai of Bhasha Madhuri Hindi Textbook.
These exercise of Hindi chapter 1 contains 19 questions and the answers to them are provided in the DAV Class 5 Hindi Chapter 1 Question Answer.
DAV Class 5 Hindi Chapter 1 पाठ में से
1. होजा ने चलते समय अपने साथ क्या-क्या सामान लिया?
उत्तर: होजा ने चलते समय अपने साथ छोटे बच्चों के कुछ खिलौने और एक पालतू चूज़ा लिया।
2. बादशाह होजा को क्या बनाना चाहता था और क्यों?
उत्तर: बादशाह होजा को अपना वज़ीर बनाना चाहता था क्योंकि होजा में वज़ीर बनने के मूल गुण जैसे ईमानदारी, समझदारी और बुद्धिमानी कूट-कूट कर भरी हुई थी।
3. होजा ने बादशाह के प्रस्ताव को क्यों ठुकरा दिया?
उत्तर: होजा ने बादशाह के प्रस्ताव को इसलिए ठुकरा दिया क्योंकि वह सदा आराम करने में मशगूल रहता था और उसे किसी बंधन में बंधना पसंद नहीं था।
4. चित्रकथा के अनुसार नीचे दिए गए कामों का क्या मतलब है, लिखिए-
(क) तख़्त के चारों ओर घेरा लगाना।
उत्तर: इस काम का मतलब है कि पड़ोसी सुलतान चढ़ाई करके राजधानी को चारों ओर से घेर लेगा।
(ख) चावल के दाने फेंकना।
उत्तर: चित्रकथा के अनुसार चावल के दाने फेंकने का मतलब है कि हमारे पास बेशुमार फ़ौजी हैं।
(ग) चूजे द्वारा चावल के दाने चुग लेना।
उत्तर: चित्रकथा के अनुसार चूजे द्वारा चावल के दाने चुग लेने का अर्थ है कि यदि पड़ोसी सुलतान ने लड़ाई छेड़ी तो उसका एक भी सिपाही जिंदा नहीं बचेगा।
5. उचित उत्तर पर सही का निशान लगाइए-
(क) पड़ोसी सुलतान के दूत ने अपनी जेब में से क्या निकालकर सुलतान के तख्त के चारों ओर गोल लकीर खींच दी?
उत्तर: खड़िया
(ख) घेरे की पहेली सुलझाने के लिए किसे बुलाया गया?
उत्तर: होजा
DAV Class 5 Hindi Chapter 1 बातचीत के लिए
1. कोई ऐसी घटना बताइए जब आपने अपनी चतुराई से किसी समस्या को हल किया हो।
उत्तर: एक बार की बात है। तेज़ बारिश हो रही थी। मैंने देखा कि एक व्यक्ति बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़ा था। मैंने तुरंत जाकर उसे बताया कि तेज़ बारिश हो और बिजली चमके तो पेड़ के नीचे नहीं रहना चाहिए। उसने मेरी बात मानी और वहाँ से हट गया। थोड़ी देर बाद उसी पेड़ पर बिजली गिरी। यह देख हम सब दंग रह गए।
2. होजा की तरह अपनी चतुराई तथा बुद्धिमानी के लिए और कौन-कौन से व्यक्ति प्रसिद्ध है, चर्चा कीजिए।
उत्तर: होजा की तरह मुल्ला नसीरूद्दीन, बीरबल, चाचा चौधरी आदि अपनी चतुराई के लिए प्रसिद्ध हैं।
3. इनमें से किसी एक प्रसिद्ध व्यक्ति की चतुराई का कोई एक किस्सा सुनाइए।
उत्तर: छात्र स्वयं करें।
DAV Class 5 Hindi Chapter 1 अनुमान और कल्पना
1. अगर होजा नहीं होता तो क्या होता?
उत्तर: अगर होजा नहीं होता तो पड़ोसी राज्य का सुल्तान बगदाद पर हमला कर देता।
2. दूत ने वापस जाकर राजा को क्या बताया होगा?
उत्तर: दूत ने वापस जाकर राजा को यह बताया होगा कि पड़ोसी राज्य हमसे बहुत ही ताकतवर है और हमें आक्रमण का विचार त्याग देना चाहिए।
आपके अनुभव व आपकी बात
1. होजा आराम करने में मशगूल या व्यस्त रहता था। आप दिनभर किन-किन कामों में मशगूल रहते हैं? किन्हीं पाँच कामों को नीचे दी गई तालिका में लिखिए-
उत्तर:
- मुझे पढ़ाई में मशगूल रहना बहुत पसंद है।
- मुझे चित्रकारी में मशगूल रहना पसंद है।
- मुझे बागवानी में मशगूल रहना पसंद है।
- मुझे परियोजना कार्य में मशगूल रहना पसंद है।
- मुझे कार्टून देखने में मशगूल रहना पसंद है।
2. आपने ऊपर जो काम लिखें हैं, उनमें से आपको किस काम में मशगूल रहना बेहद पसंद हैं और क्यों?
उत्तर: मुझे पढ़ाई में मशगूल रहना बहुत पसंद है क्योंकि पढ़ाई लिखाई जीवन का आधार है और इससे हमारा भविष्य उज्ज्वल बनता है।
3. जिस काम में आपको मशगूल रहना पसंद नहीं है, क्या आप उनसे बचने के लिए कोई कोशिश करते हैं? कैसे?
उत्तर: मुझे परियोजना कार्य में मशगूल रहना ज़्यादा पसंद नहीं है क्योंकि इसमें समय और पैसे भी बहुत लगते हैं साथ ही साथ इसमें मिलने वाले अंक बहुत ही कम होते हैं।
DAV Class 5 Hindi Chapter 1 भाषा की बात
1. पाठ में आए दस संज्ञा शब्द ढूंढकर शब्दकोश के क्रमानुसार लिखिए-
उत्तर: अल्लाह, कुत्ते, खिलौना, चावल, चूज़े, दरबारी, बगदाद, बादशाह, सल्तनत, होजा
2. आया, बताया, गए, आदि काम वाले शब्द हैं जिन्हें हम ‘क्रिया’ कहते हैं। नीचे दिए गए रिक्त स्थान उचित क्रिया शब्द छाँटकर भरिए-
(क) अध्यापिका ने हमें समझाया कि मन लगाकर पढ़ाई करो। (समझाया/ समझाओ)
(ख) राकेश बाज़ार से सामान लेने गया। (गए/गया)
(ग) नेहा ने अपनी माँ को सब सच-सच बताया। (बताया/बताई)
(घ) राहुल दौड़ प्रतियोगिता में बहुत तेज़ भागा। (भागी/भागा)
(ङ) रेखा ने सारे सवालों का सही जवाब दिया। (दिया/किया)
(च) मैंने एक सपना देखा। (बनाया/देखा)
3. ‘जादू-वादू’ की तरह शब्द-युग्मों पर घेरा लगाइए-
उत्तर: चाय-वाय, नदी-वदी, पापड़-वापड़
4. ‘होजा’ एक व्यक्ति का नाम है। यदि इसके अक्षरों को अलग करेंगे तो बनेगा- ‘हो जा’। जैसे- अब तैयार हो जा। नीचे दिए गए शब्दों के अक्षरों को अलग करके शब्द बनाइए-
(क) कालका- काल, का
(ख) आना- आ, ना
(ग) बादशाह- बाद, शाह
5. पाठ में इनका क्या मतलब है, लिखिए-
(क) चलता बना।- काम करके चले जाना
(ख) माजरा क्या है?- मामला क्या है?
(ग) जताना चाहता है।- दिखाना चाहता है।
DAV Class 5 Hindi Chapter 1 जीवन मूल्य
होजा सल्तनत का सबसे सयाना आदमी है। उसने अपनी समझदारी और बुद्धिमानी से सल्तनत पर आई मुश्किल परिस्थिति को बदल दिया।
हमें भी कठिन परिस्थिति में समझदारी और बुद्धिमानी से काम लेना चाहिए, क्यों?
उत्तर: कठिन परिस्थितियाँ हर किसी के जीवन में आती ही हैं। इसलिए हमें अपनी बुद्धि और धैर्य से उन परिस्थितियों का सामना करना चाहिए क्योंकि समस्या का समाधान केवल बुद्धि और धैर्य से ही निकाला जा सकता है।